भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व् ऑलराउंडर इरफान पठान ने कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से क्रिकेट पर लगे ब्रेक पर अहम बता कही है। उनका मानना है कि एक बाद जब टीम के खिलाड़ी मैदान पर वापसी करेंगे तो टीम मैनेजमेट के लिए उनकी फिटनेस पर ध्यान देना अहम होगा। खास कर गेंदबाजों की की इंजरी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद से ही पूरी दुनिया में क्रिकेट के आयोजन स्थगित हैं। भारत ने मार्च में न्यूजीलैंड के दौरे पर आखिरी मैच खेला था जबकि अब तक टीम इंडिया के खिलाड़ी घर पर रहते हुए लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। पठान ने लॉकडाइन में खेल से दूर रहने पर खिलाड़ियों को आने वाली परेशानी पर बात करते हुए अपना सुझाव दिया।
पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर बात करते हुए कहा, “इस वक्त चोट पर काम करना सबसे अहम रहेगा। हम सभी को हर गेंदबाज पर ध्यान देने की जरूरत होगी। 15 खिलाड़ियों की टीम में हर किसी के पास 4 से 6 गेंदबाज होते हैं।”
“चाहे वो आईपीएल की टीम ही हो, भारतीय क्रिकेट टीम या फिर कोई इंटरनेशनल या घरेलू टीम। हम सभी को गेंदबाजों की चोट को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी क्यों हमारी टीम के खिलाड़ी खेल से काफी दिनों तक दूर रहे हैं।”
भारतीय टीम के प्रैक्टिस कैंप को हो रहा इंतजाम
टीम इंडिया के शीर्ष खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस कैंप का इंतजाम किया जा रहा है। बीसीसाआई के कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने कुछ दिन पहले ही इस बात की जानकारी दी थी। बैगलुरू के नेशनल क्रिकेट अकादमी में टॉप खिलाड़ियों के प्रैक्टिस करने के लिए बायो सिक्योर एरिया बनाया जा रहा है।
