जवान की नई रिलीज डेट ने उड़ाई इन फिल्ममेकर्स की नींद

जवान की नई रिलीज डेट ने उड़ाई इन फिल्ममेकर्स की नींद

धनेश कुमार दिवाकर @ रायपुर

बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर इन वक्त सोशल मीडिया पर खासा क्रेज है। ‘पठान’ की बंपर सक्सेस के बाद एक बार फिर सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए बांहें फैलाकर स्वागत के लिए खड़े हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान जल्दी ही निर्देशक एटली कुमार की फिल्म जवान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचने वाले हैं। पहले ये फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। जिसके बाद साल 2023 के मूवी कैलेंडर में भारी उठा-पटक होने की संभावना है।

मेकर्स ने हाल ही में ऐलान किया है कि अब उनकी फिल्म जवान इस साल 2 जून को नहीं बल्कि 7 सितंबर के दिन थियेटर पहुंचेगी। जिसके बाद रिलीज होने वाली इन 5 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव होने की उम्मीद है।

सालार – 28 सितंबर ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। अब शाहरुख खान की फिल्म जवान का सबसे बड़ा असर प्रभास स्टारर फिल्म सालार पर पड़ेगा। मेकर्स नहीं चाहेंगें कि एक ही महीने में दो सबसे बड़ी फिल्में थियेटर पहुंचे। ऐसे में हो सकता है कि इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो।

बवाल – 6 अक्टूबर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव की भारी आशंका है। फिल्म के साथ वरुण धवन और जाह्नवी की फ्रेश जोड़ी ऑन स्क्रीन दिखेगी। मगर लगता नहीं कि मेकर्स अब जवान और सालार की लहर के बीच इसे जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *