Headlines

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 62.40 प्रतिशत मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने तक 62.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।हिंसा की एक घटना को छोड़कर दूसरे चरण में सभी बीस सीटों के लिए लगभग शांतिपूर्ण ढंग से 62.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दूरदराज के कुछ अन्य इलाकों से मतदान के आंकड़े प्राप्त होने के बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं।झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसम्बर तक मतदान होना है। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवम्बर को मतदान हुआ था।

मतगणना 23 दिसम्बर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004