Headlines

आईपीएल मैच के दौरान ‘विराट कोहली’ के करीब पहुंचा शख्स

रॉयल चैलेंर्स बेंगलरु के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु में खेले जा रहे आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में देखने को मिला।
एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के पास बीच मैदान पर पहुंच गया। उसने सीधे जाकर किंग कोहली के पैर छुए, तभी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और उसे मैदान से बाहर ले गए। यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान हुई जिसकी वजह से कुछ देर मुकाबला रोका गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004