Headlines

कोरोना पर नया प्रोटोकॉल : संक्रमण का शुरूआती इलाज हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन से होगा, इमरजेंसी में एंटी वायरल दवा रेमडेसिवीर दी जाएगी

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद लिया फैसला
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा टोसीलीजुमैब देने की मंजूरी भी दी

नई दिल्ली. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमितों के इलाज को लेकर शनिवार को नया प्रोटोकॉल जारी किया है। इसमें मंत्रालय ने एंटी वायरल दवा रेमडेसिवीर और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा टोसीलीजुमैब के साथ-साथ प्लाजमा थेरेपी के जरिए कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए कहा है।

इसके पहले मंत्रालय ने एंटी वायरल दवा रेमडेसिवीर और प्लाजमा थेरेपी दोनों पर ही रोक लगा दी थी।मंत्रालय ने यह फैसला कोरोनावायरस क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद लिया।

संक्रमण के शुरूआती स्टेज में मरीजों को हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दी जाए
मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के शुरूआती स्टेज में मरीजों को मलेरिया के इलाज में दी जाने वाली दवा हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन देने का सुझाव दिया है। हालांकि, पुराने प्रोटोकॉल में बदलाव करते हुए गंभीर मरीजों को एजिथ्रोमाइसीन के साथ हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा देने पर रोक लगा दी है। मंत्रालय ने कहा कि क्लीनिकल ट्रायल में इसके फायदे नहीं दिखे हैं। इसका मरीज के स्वास्थ्य पर निगेटिव असर हो सकता है।

दवा देने से पहले ईसीजी भी कर लें
मंत्रालय ने नए प्रोटोकॉल में कहा है कि हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा देने से पहले मरीज का ईसीजी भी कर लिया जाना चाहिए। इसकी रिपोर्ट के अनुसार ही मरीज को दवा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004