Headlines

CG/दर्दनाक मौत- मां-बेटे की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

कवर्धा में एक माने अपने ही बच्चे को फांसी पर लटका कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक बच्चे को लेकर महिला महुआ बीनने के लिए जंगल में गई थी। जब काफी देर तक मां-बेटे नहीं लौटे तो लोग तलाश करने पहुंचे। वहां दोनों के शव पेड़ से लटके हुए थे। घटना शनिवार की है। वनांचल क्षेत्र होने के कारण पुलिस देर से जानकारी मिली। वहीं रविवार को मां व बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

तरेगांव क्षेत्र के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लरबक्की के आश्रित गांव बदनापानी निवासी समारिन बैगा (30) पत्नी मुखीराम बैगा अपने एक साल के बेटे नरेश को लेकर महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान समारिन बेटे के साथ पानी पीने के लिए नाले की ओर चली गई, लेकिन फिर लौटी नहीं। जब काफी देर वापस नहीं आई तो ग्रामीण उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां नाले के पास पेड़ से मां-बेटे के शव लटके थे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004