Headlines

Jio का बड़ा ऐलान: अब पूरे 1 महीने का मिलेगा रिचार्ज, खत्म हुआ 28 दिन का झंझट…

नई दिल्ली। टेलिकॉम ऑपरेटर ने एक नया धमाकेदार और यूजर सेंट्रिक प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसकी खासियत की बात करें तो इसकी वैधता पूरे एक महीने की है। जी हां, यह टेलिकॉम इंडस्ट्री का पहला प्लान है जो पूरे 1 महीने यानी की कैलैंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आया है। इसका सीधा मतलब हैकि  यूजर्स को 28 दिन की वैधता का झंझट अब नहीं लेना होगा। अगर आप इस महीने की 5 तारीख को रिचार्ज करते हैं तो आपको अगले महीने की 5 तारीख को ही रिचार्ज करना होगा। Jio का ये प्लान यूजर्स को बेहद ही पसंद आने वाला है। चलिए जानते हैं Jio के इस प्लान के बारे में।

प्लान की कीमत तो आपको पता चल ही गई है। इसके बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। जब डेली FUP लिमिट खत्म हो जाएगी तो यूजर्स को 64Kbps की स्पीड मिलेगी। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जागी। इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

बता दें कि अन्य Jio प्रीपेड प्लान की तरह, 259 रुपये के प्लान को एक बार में कई बार रिचार्ज किया जा सकता है। एडवांस रिचार्ज प्लान एक लाइन में चल जाते हैं। जैसे ही मौजूदा प्लान खत्म होता है तो लाइन में मौजूद अगला प्लान एक्टिवेट हो जाता है। यह प्लान सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004