Headlines

WhatsApp कर रहा विंडोज के लिए व्यू वन्स फीचर की टेस्टिंग,

व्हाट्सएप आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। व्हाट्सएप ने विंडोज पर एक नए ‘व्यू वन्स’ फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, ताकि यूजर्स उन फोटो और वीडियो को एक्सेस कर सकें, जिन्हें ऐप पर केवल एक बार देखा जा सकता है। इस फीचर को व्हाट्सएप के यूनिवर्सल विंडोज प्लेटफॉर्म ऐप के बीटा रिलीज पर देखा गया था। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने एक नए पॉप-अप मेनू की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप कर रहा व्यू वन्स (Veiw Once)फीचर की टेस्टिंग

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार विंडोज बीटा 2.2212.2.0 के लिए व्हाट्सएप को कुछ टेस्टर के लिए पेश किया गया है। इसे व्यू वन्स’ फीचर का उपयोग करके शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो को देखने की क्षमता के साथ जारी किया गया है। हालांकि, बीटा वर्जन में मीडिया कॉन्टेंट को व्यू वन्स के साथ भेजने का विकल्प शामिल नहीं है।

पॉप-अप मेनू पर कर रहा है काम

एंड्रॉइड बीटा 2.22.8.11 के लिए व्हाट्सएप को पॉप-अप मेनू के साथ पेश किया गया है जो चैट में उपलब्ध फोन नंबर को टैप करने पर दिखाई देता है। यह आपको डिफॉल्ट ऐप का उपयोग करके सीधे नंबर डायल करने या अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव करने का विकल्प देता है। अगर फोन नंबर पहले से ही व्हाट्सएप पर एक्टिव है, तो यूजर्स सीधे उस नंबर से चैट कर सकते हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004