Headlines

CG- डी एड बी एड संघ के बैनर तले 6 अप्रैल को प्रदेश व्यापी आंदोलन

रायपुर 3/04/ 2022- छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी एड बी एड संघ के बैनर तले आने वाले 6 अप्रैल को प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की है । संघ के सचिव सुशांत धराई ने बताया कि नियमित शिक्षकों की भर्ती 21 सालों से बंद थी आदरणीय भुपेश बघेल जी के सरकार में ही नियमित शिक्षकों की भर्ती डी एड बी एड संघ के माँग पर प्रक्रिया प्रारंभ करवाया । संघ पुनः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माँग कर रहा है कि जिस प्रकार विज्ञान संकाय की भर्ती की गई ठीक उसी प्रकार कला संकाय की भर्ती जल्द प्रारंभ किया जाए ।

पदोन्नति होने के पश्चात लगभग 20 हजार से अधिक कला संकाय के पद रिक्त होंगे एवं पदोन्नत होने के बाद ज्यादातर शिक्षक प्रधानपाठक जायेंगे उस स्थिति में कला संकाय की भर्ती अतिआवश्यक है ताकि स्कूलों को शिक्षक मिल सके । धराई ने बताया कि 6 तारीख को प्रदेश भर से लगभग 5 हजार लोग अपने हक अधिकार की मांग हेतु बूढ़ातालाब में एकत्र होंगे एवं आदरणीय मुख्यमंत्री जी से कला संकाय में भर्ती हेतु माँग करेंगे ।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004