Headlines

आवारा कुत्तों की करतूत, बच्ची को बनाया निवाला, तो एक बच्ची की मौत….

आवारा कुत्तों ने एक बार फिर ददर्नाक घटना को अंजाम दे दिया। कुत्तों ने घर की देहरी लांघते ही पांच साल की बच्ची को निवाला बना डाला। घटना के बाद से इलाके में कुत्तों से दहशत पसरी हुई है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, हापुड़ जनपद निवासी एक व्यक्ति अपनी ससुराल हसनपुर जिला जेपी नगर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार वहां आवारा कुत्तों ने हमला कर उसके 9 वर्षीय बेटे की जान ले ली।

घटना चिलकाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा की है। जावेद की गांव में दुकान है। घर और दुकान के बीच खाली खेत है। रविवार शाम जावेद घर से दुकान के लिए निकले थे। तभी उनके पीछे-पीछे पांच वर्षीय बेटी शिफा भी चल दी। बेटी पीछे आ रही थी, इसका जावेद को पता नहीं चला। इसी दौरान बच्ची जब खेत में पहुंची तो आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया।

साथ ही उसे खींचकर दूसरे खेत में ले गए। वहां पर बच्ची को बुरी तरह नोंच दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात को जब जावेद दुकान से लौटकर घर आए, तो बच्ची घर पर नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि बच्ची उनके पीछे-पीछे ही गई थी। इसके बाद परिजन और गांव के लोगों ने बच्ची को तलाश किया। काफी देर तलाशने के बाद बच्ची का शव खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए देर रात शव को दफना दिया।

बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोचा, मौत
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गाव नयागांव निवासी राजकुमार परिवार के साथ अपनी ससुराल हसनपुर के गांव रामपुर भूड़ जनपद जेपी नगर गया था। दोपहर के समय राजकुमार का 9 वर्षीय बेटा खलते खलते गांव के बाहर चला गया, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला बोल दिया। आवारा कुत्ते बच्चे के शरीर को नोचकर खा गए। शोर सुनकर कुछ लोग उसे बचाने दौड़े लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004