Headlines

IPL 2022- सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बुरी खबर,

आईपीएल 2022 में लगातार दो जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस पर सोमवार को भले ही आठ विकेट से बड़ी जीत हासिल की हो, लेकिन इस जीत के बाद केन विलियमसन और उनकी टीम एक तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) चोट के कारण करीब दो सप्ताह के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। सुंदर को गुजरात की पारी के दौरान चोट लग गई थी और फिर इसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया था। ऑलराउंडर सुंदर केवल तीन ही ओवर फेंक पाए और मैदान से बाहर निकल गए। उनकी जगह एडेन मार्करम ने उनका ओवर पूरा किया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004