Headlines

IAS की तैयारी का बहाना बना पत्‍नी को भेजा मायके, फिर प्रेमिका संग हुआ फरार…

बरेली के नवाबगंज में ससुराल वालों ने विवाहिता को उसके पति के आईएएस की परीक्षा की तैयारी करने का बहना बनाकर मायके भेज दिया। अब उसका पति दूसरी युवती को भगा कर ले गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव के चंद्र सेन की बेटी सोनाली गंगवार की शादी चार वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाईखेड़ा गांव के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति व ससुराल वालों ने उससे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग शुरु कर दी। इसको लेकर वह उसे तरह-तरह से परेशान करने लगे।

आरोप है कि बाद में ससुराल वालों ने कहा कि उसका पति आईएएस की परीक्षा की तैयारी करेगा। इसलिए वह कुछ दिन अपने मायके में चली जाए। उनकी बात मान कर वह अपने मायके चली गयी। अब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी युवती को भगा कर ले गया है। उसके ससुराल वाले उसे ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004