Headlines

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 14 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती  पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री और समाज सुधारक भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया एवँ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती  पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत और लोक हितैषी संविधान दिया, जिसकी नींव पर भारतीय लोकतंत्र निरंतर पल्लवित हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में जातिगत भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया। दलितों कोे सम्मान और अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी वकालत की। राज्य सरकार बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल कर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बाबा साहब के लाखों अनुयायी उनका जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा से मनाते हैं। देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004