Headlines

CG- सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों को घेरा, दोनों ओर से फायरिंग जारी

दंतेवाड़ा। नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना इलाके के अंदरूनी जंगलों में डीआरजी जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। यह इलाका बेहद सुदूरवर्ती है।

बताया गया है कि अरनपुर जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना फोर्स को मिली थी। जिसके बाद गुरुवार रात इस इलाके में डीआरजी जवानों की अलग अलग टुकड़ियों को रवाना किया गया था। जवान रातभर गश्त करते हुए सुबह नक्सलियों के कोर इलाके तक पहुंच गए। वहां नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों को कम से कम दो तीन अलग अलग जगह पर घेरकर रखा है। अभी दोनों ओर से फायरिंग चल रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर बड़े नक्सल कमांडरों की मौजूदगी की सूचना है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004