Headlines

अब नहीं बनाने पड़ेंगे दो-दो WhatsApp Group, बढ़ गई मेंबर्स की लिमिट

हाल ही में यूजर्स के लिए ‘रिएक्शन’ फीचर लाने के बाद मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप एक और जरूरी फीचर लाने जा रहा है। नए फीचर के जरिए आप व्हाट्सएप ग्रुप्स में 512 लोगों को जोड़ सकेंगे। हालांकि फिलहाल यह फीचर सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए जारी किया गया है और सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही, एक दूसरा फीचर मीडिया फाइल्स से जुड़ा होगा, जो यूजर्स को 2 जीबी तक की फाइल भेजने की सुविधा देगा।

एक ग्रुप में 512 लोग
WABetainfo ने अपनी एक रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट के साथ नए फीचर का खुलासा किया है। जैसा कि आप इस स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं, व्हाट्सएप ग्रुप में 512 यूजर्स को जोड़ना संभव है। इस फीचर्स का मांग लंबे समय से की जा रही थी। फिलहाल इस फीचर को iOS प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, और जल्द ही एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा। वर्तमान समय में आप सिर्फ 256 लोगों को एक ग्रुप में जोड़ पाते हैं।

भेज सकेंगे 2GB तक की फाइल्स
व्हाट्सएप के जरिए बड़ी फाइल्स भेजना भी आसान हो जाएगा। कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘अब आप व्हाट्सएप में एक बार में 2GB तक की फाइल भेज पाएंगे, जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित होगी। हमें लगता है कि यह छोटे व्यवसायों और स्कूल ग्रुप्स के लिए सहायक होगा।

मैसेजिंग ऐप ने कहा कि यह अपलोड या डाउनलोड करते समय एक काउंटर भी दिखाएगा ताकि आपको पता चल सके कि आपके ट्रांसफर में कितना समय लगेगा। बता दें कि फिलहाल आप अधिकतम 100MB की मीडिया फाइल्स ही व्हाट्सएप के जरिए भेज पाते हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004