Headlines

CG CRIME : शराब के नशे में झगड़ा करता था पति, गुस्से में पत्नी ने बेरहमी से कर दिया कत्ल

कांकेर। जिले में एक पत्नी ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने इसकी जानकारी अपने ससुर को दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कुरसेल गांव में राजकुमार मंडावी अपनी पत्नी जानकी मंडावी और बच्चों के साथ रहता था। राजकुमार आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। रविवार रात को भी वह शराब पीकर घर आया था और पत्नी से झगड़ा कर रहा था। बताया गया कि झगड़े के बाद राजकुमार खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। वहीं जानकी गुस्से में राजकुमार के कमरे में गई। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी मारकर राजकुमार की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद वह अपने ही घर के सामने स्थित उसके ससुर रमेश मंडावी के घर गई और अपने ससुर से कहा कि मुझसे गलती हो गई है। इसके बाद जानकी अपने ससुर को लेकर अपने घर गई। घर पहुंचने पर उसके ससुर रमेश मंडावी ने अपने बेटे की लाश देखी थी। राजकुमार के शरीर में कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004