Headlines

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव एवं कलमना के बीच कार्य की वजह से कुछ ट्रेनें रहेगी रद्द…

रायपुर : 03 जनवरी, 2022- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन में विधुतीकरण का कार्य एवं भंडारा रोड स्टेशन से जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 06 से 12 जनवरी, 2022 तक किया जाएगा इस फलस्वरूप कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित, एवं इस खण्ड में चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है ।

*रद्द होने वाली गाडियाँ*–
01- दिनांक 07 से 11 जनवरी, 2022 तक दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
02- दिनांक 07 से 11 जनवरी, 2022 तक गोंदिया से चलने वाली 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
03- दिनांक 07 से 11 जनवरी, 2022 तक ईतवारी से चलने वाली 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
04- दिनांक 07 से 11 जनवरी, 2022 तक गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
05- दिनांक 06 से 10 जनवरी, 2022 को गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड–इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
06- दिनांक 07 से 11 जनवरी, 2022 तक इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
07- दिनांक 07 से 11 जनवरी, 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08- दिनांक 07 से 11 जनवरी, 2022 तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-गेवरा रोड एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

बीच में रद्द होने वाली गाड़ियां
01 – दिनांक 08 जनवरी, 2022 को 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस को नागपुर एवं भंडारा रोड रेलवे स्टेशनों के बीच 35 मिनट नियत्रित की जाएगी ।

आम जनता की सुविधा के लिये किये जा रहे ऐसे विकास कार्यो के लिए रेल प्रशासन रेल यात्रियों एवं आम जनता से सहयोग की आशा करता है ।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004