Headlines

गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 28 जुलाई 2022

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज हरेली के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साहू ने कहा है कि परंपरागत रूप से खेती-किसानी, हरियाली और पर्यायवरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। हरेली तिहार पर हम अच्छी फसल की कामना के साथ-साथ कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ-सफाई और पूजा करते है। हरेली का पर्व हमारी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है।
इस साल हरेली पर्व से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गौमूत्र खरीदी की शुरुआत करने जा रही है। गांव के पशुपालक 4 रुपए प्रति लीटर में गौमूत्र विक्रय कर सकेंगे। योजना के पहले चरण में प्रदेश भर की 56 गौठानों में यह खरीदी शुरू होगी। प्रदेश की गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति, कृषि संस्कृति और परम्परा को सहेजने हेतु राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004