Headlines

CG- किसान के 20 एकड़ गन्ने की फसल में लगी आग

बेमेतरा– जिले के ग्राम बगलेडी में गन्ना किसान सुजान पटेल ने 20 एकड़ में गन्ने की फसल लगाई थी। किसान सुजान पटेल के खेत में लगा गन्ना लगभग तैयार हो चुका था और उसे कुछ ही समय बाद काटने की तैयारी थी। इससे पहले बीती रात अज्ञात बदमाशा ने फसल को आग के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि आगजनी की वारदात पूरे 20 एकड़ में लगे गन्ने के फसल को तबाह कर गई है। मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई है। किसान के मुताबिक इस वारदात के चलते उसे 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

खड़े फसल को आग के हवाले करने वाले कौन लोग हैं, इस बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। माना जा रहा है कि आपसी दुश्मनी में बदले की भावना से इस तरह की हरकत को अंजाम दिया गया होगा, हालांकि इस तरह की पुष्टि नहीं की जा रही है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004