Headlines

IND VS PAK Asia Cup 2022- पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया

पाकिस्तान ने भारत को एशिया कप सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। भारत ने विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 182 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के बाबर और रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए 22 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई। बाबर 14 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। मोहम्मद नवाज तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली।

मोहम्मद रिजवान 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आसिफ अली और खुशदिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 17 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 31 गेंद में 54 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 16 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विराट और कुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई।

सूर्यकुमार यादव ने 13 रन का योगदान दिया। कोहली ने पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 25 गेंद में 35 रन जोड़े। ऋषभ पंत खराब शॉट खेल 14 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले आउट हुए। विराट कोहली ने 44 गेंद में 60 रन बनाए। कोहली ने हुड्डा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंद में 37 रन की साझेदारी की।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004