Headlines

CG- पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर व एसपी कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी को कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने को कहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि विजिबल पुलिसिंग नजर आनी चाहिए और अपराधों की रोकथाम करते हुए केवल छोटे स्तर पर कार्यवाही न करें और आँकड़े न देकर ठोस कार्ययोजना को अंजाम दे।

मुख्यमंत्री भूपेश ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है, किन्तु कुछ जिलों में अभी भी यह व्यवहारिक रूप से लागू नहीं किया गया है, पुलिस महानिरीक्षक इसकी समीक्षा करें और शीघ्र लागू करें।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004