Headlines

छत्तीसगढ़ के अनियमित और संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नियमित और संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सारे कर्मचारी नियमित कर दिए जाएंगे। नियमित करने की तैयारियां राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री अमरजीत सिंह भगत।

राज्य सरकार ने बड़ी कवायद करते हुए प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 45 हजार अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में एक खबर के हवाले से राज्य के कैबिनेट मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने ट्वीट करके पुष्टि की है। खबर के अनुसार विभिन्न विभागों से सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी मांगी है।
इस प्रक्रिया में सामान्य प्रशासन विभाग(जीएडी) ने 30 सितंबर को सभी विभागों को पत्र लिखकर सभी अनियमित और संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। पूरा डेटा मिलने के तुरंत बाद वित्त विभाग आंकलन करेगा कि अगर नियमित करने का फैसला लिया जाता है, तो इससे शासन को कितना वित्तीय भार सहन करना पड़ेगा।

एक अनुमान के मुताबिग 45 हजार कर्मचारियों को नियमित करने पर शासन ने 700-800 करोड़ रुपए साल का भार आ सकता है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। जानकारी के मुताबिक इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार इस साल दिसंबर तक सभी प्रक्रिया पूरी कर लेगी और चुनाव से पहले इसकी घोषणा की जा सकती है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004