Headlines

Twitter – एलन मस्क इस फैसले के बाद मची खलबली, एक झटके में हटा दिए 7,500 लोग

एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही कंपनी में हलचल मची हुई है। दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर से इस तरह ताबड़तोड़ छंटनी की काफी चर्चा हो रही है। कंपनी के कर्मचारियों की ओर से भी छंटनी की पुष्टि की गई है। भारत में एलन मस्क ने कंपनी के पूरे स्टाफ को ही हटा दिया है। करीब 250 लोगों को नौकरी से बाहर किया गया है। यही नहीं अब एलन मस्क ने पूरी कंपनी के 50 फीसदी लोगों को हटा दिया है। इसके चलते 7,500 लोगों की नौकरी चली गई है। एलन मस्क ने ट्विटर संभालने के एक सप्ताह के भीतर ही कई बड़े ऐक्शन लिए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक आंतरिक दस्तावेज के आधार पर बताया कि 50 फीसदी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके ईमेल और कंपनी के कम्प्यूटर्स का एक्सेस छीन लिया गया है।

अमेरिका और कनाडा में ट्विटर के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर मिशेल ऑस्टिन ने ट्वीट किया, ‘आज इस खबर के साथ दिन की शुरुआत हुई कि ट्विटर में अब मेरा सफर समाप्त हो गया है। मेरा दिल टूट गया है। मैं इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं।’ एलन मस्क ने छंटनी को लेकर ट्वीट किया, ‘ट्विटर में छंटनी को लेकर बहुत सी बातें की जा रही हैं। दुर्भाग्य की बात है कि यह ऐसे समय में किया जा रहा है, जब हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान कंपनी को हो रहा है। इसलिए कोई अन्य विकल्प नहीं था।’


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004