पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला के मैनागुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस (15633) शाम के करीब पांच बजे चार से पांच बोगियां बेपटरी हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 100 से अधिक घायल हो गए हैं। मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।आपको बता दें कि मौके पर 51 एम्बुलेंस घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची है। लोगों को गैस कटर का इस्तेमाल करके बाहर निकाला जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस ट्रेन में 308 यात्री सवार थे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन दिल्ली से घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ डीजी सेफ्टी भी हैं।
