रायपुर 15/01/2022- आपको बता दे कि शिक्षा विभाग में 366 करोड़ के कथित घूस मामले को लेकर डायरी के कूटरचित कुछ पन्ने सोशल मीडिया में वायरल हुए थे , जिसमें , करोड़ों रुपये के लेनदेन का जिक्र था । कथित घूसकांड मामले में रिटायर DEO सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया , उनमें रायपुर के पूर्व DEO जीआर चंद्राकर , कांग्रेस नेता व RTI एक्टिविस्ट संजय ठाकुर और तीसरा नाम कपिल सिंह का है ।
आरोप है कि इन सभी ने फर्जी तरीके से डायरी तैयार की और उसे सोशल मीडिया वायरल कराया । पिछले साल रिटायर होने के बाद DEO चंद्राकर ने संविदा नियुक्ति के लिए अप्लाई किया था , लेकिन उन्हें शक था कि मौजूदा DEO ए एन बंजारा और के सी काबरा की वजह से उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई ।
इसलिए उसने डायरी में पुराने ट्रांसफर ऑर्डर निकाले और फिर उसके सामने रकम लिख दिया । इस काम में चंद्राकर के पड़ोसी चौकीदार ने डायरी लिखने में मदद की । वहीं पूर्व DEO के दोस्त संजय सिंह और उसके टाइपिस्ट कपिल सिंह ने भी मदद की । कपिल ने 10 जनवरी को इसे अलग अलग जगहों पर पोस्ट किया था।

