Headlines

सड़क हादसे में 4 लोगो की मौत, अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहा था परिवार

कवर्धा- आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर एक परिवार के सदस्य वापस लौट रहे थे। हादसा तड़के 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के रहने वाले एक परिवार के 8 सदस्य इलाहाबाद अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे ।

अस्थि विसर्जन के बाद आज सुबह जब वह वापस लौट रहे थे तभी कुकदुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की रायपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतकों में 3 महिला और 1 पुरुष शामिल है।

घटना पोलमी आगरपानी घाटी में घटी है। हादसे में 4 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम फागू यादव पिता कार्तिक उम्र करीब 60 वर्ष साकिन कुसमी थाना बेमेतरा, सती बाई पति चोवा राम यादव उम्र करीब 35 वर्ष करीब साकीन दामाखेड़ा थाना सिमगा, कौशल्या पति स्वर्गीय भादूराम उम्र 70 वर्ष करीब साकीन कुसमी थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा, मालती पति राधे 45 वर्ष करीब साकीन भनपुरी रायपुर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004