Headlines

छत्तीसगढ़ का पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए बनेगा नजीर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर. 1 जनवरी 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया ने अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई है। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा। उन्होंने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नववर्ष मिलन समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। यहां प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों के होम लोन के ब्याज में छूट देने पर विचार करने की बात भी कही। श्री बघेल ने समारोह में सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन और दैनिक विश्व परिवार समाचार-पत्र द्वारा प्रकाशित वर्ष-2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री आसिफ इकबाल और श्री राजकुमार सोनी ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता, पत्रकारों को आवास मुहैया कराने तथा प्रेस क्लब की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जनसम्पर्क विभाग के संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा और श्री संजीव तिवारी तथा प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन सहित राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004