Headlines

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माँ कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने दिए निर्देश

चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का किया जाएगा विस्तार

रायपुर, 2 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में भक्तों की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि नव वर्ष में माता कौशल्या मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों का आना सुखद एवं उत्साहवर्धक है।
मुख्यमंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में विशेष टीम भेजकर श्रद्धालुओं से वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। श्री बघेल ने श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मंदिर के बाहर सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया  है। मंदिर परिसर में गर्मी के दिनों पत्थर गर्म होने से भक्तों के पैर जलते हैं, इसके लिए हीट रेजिस्टेंस पेंट कराया जाएगा। बारिश से बचने हेतु टीन शेड निर्माण की व्यवस्था भी की जाएगी। पेयजल हेतु मंदिर के अंदर और बाहर फिल्टर सहित वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए हैं। तालाब के बीचोंबीच समुद्र मंथन और शेषनाग पर लेटे विष्णु जी की आकर्षक प्रतिमाओं को और आकर्षक बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भव्य उद्यान विकसित करने कहा गया है। मंदिर की बाउंड्री वॉल और ऊंची और आकर्षक बनाई जाएगी जिसमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भक्तों की सुविधा हेतु मंदिर परिसर के बाहर सर्व सुविधायुक्त शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004