Headlines

पतंग के मांझे से कटकर पत्नी की मौत… आखिर कैसे पढ़िए पूरी खबर

तेलंगाना में पतंग के मांझे से कटकर मौत का मामला सामने आया है। मंचेरियर जिले में शनिवार को एक शख्स पत्नी के साथ बाइक पर रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। रास्ते में प्रतिबंधित कांच से लिपटे पतंग के मांझा से उसका गला कट गया, जिससे अधिक मात्रा में खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम भीमाया था। उसकी पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन विफल रही। हादसे में पत्नी को भी चोटें आई हैं। यह हादसा मकर संक्रांति पर्व के दौरान मंचेरियल हाईवे पर हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004