Headlines

फ्लाइट में पेशाब कांड के बाद अब एक और नया विवाद आया सामने पायलट और एयर होस्टेस से बदतमीजी

नई दिल्ली- फ्लाइट में पेशाब कांड के बाद अब एक और विवाद सामने आया है। अब इंडिगो की दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में यात्रियों पर शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप लगे हैं। एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से 3 यात्री नशे की हालत में चढ़े थे। जब विमान हवा में था, तब उन्होंने एयर होस्टेस और पायलट के साथ बद्तमीजी की। फ्लाइट करीब 9 बजे रात को पटना में लैंड हुई। आरोपियों को सीआईएसएफ को सौंपा गया, जहां से उन्हें पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों का नाम रोहित कुमार और नितिन बताया जा रहा है।

हालांकि इंडिगो से जुड़े सोर्स ने फ्लाइट में हंगामे की बात से इनकार किया है। कंपनी के मुताबिक यात्री शराब अपने साथ लेकर जा रहे थे और फ्लाइट में शराब पी भी रहे थे। उन्होंने फ्लाइट में हंगामा नहीं किया। चालक दल के चेतावनी देने पर उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया। एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचने के बाद चालक दल ने प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा और एटीसी को मामले की सूचना दी। बिहार में शराब बैन होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। वारदात में शामिल एक आरोपी भागने में कामयाब रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004