Headlines

कर्क समेत इन राशियों के लोग बहुत बचकर पार करें समय

मेष राशि– मानसिक परेशानी बनी रहेगी। मन और तन दोनों साथ नहीं देंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि– व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा रक्तचाप बढ़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम व व्यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धर्म में अतिवादी से बचिए। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक चल रही है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सरकारी तंत्र से पंगा मत लीजिए। तांबे की वस्तु दान करिए।

कर्क राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर मिलने वाला है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं। सेहत को ध्यान रखते हुए मन थोड़ा दवाब महसूस करेगा। व्यापार अच्छा है। बाकी सभी स्थिति ठीक चल रही है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। गृहकलह के संकेत है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। थोड़ा रुक रुक कार्य चलेगा लेकिन कार्यों में बाधा रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कुटुंबों में थोड़ी अनबन होगी। अगर आपने निवेश किया है तो धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक है। मुख की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति सही व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। ऊर्जा का स्तर ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर व व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– मन चिंतित रहेगा। प्रेम में दूरी, संतान से अनबन रहेगी। सिरदर्द न नेत्रपीड़ा परेशान करेगा। व्यापार लगभग ठीक है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *