Headlines

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से क्षेत्रीय कैंसर संस्थान रायपुर के चिकित्सकों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 01 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के चिकित्सकों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान डॉ. मंजूला बेक के नेतृत्व में आए चिकित्सकों ने बताया कि उनकी टीम छत्तीसगढ़  के अन्य जिलों में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन कर चुकी है, ताकि मरीजों को समय रहते इस घातक बीमारी का पता चल सके और उचित उपचार मिल सके।
इसी परिप्रेक्ष्य में एक और 2 फरवरी को मेकाहारा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के छात्रों और कर्मचारियों के द्वारा 4 फरवरी को कैंसर के विरुद्ध जागरूकता अभियान के लिए मैराथन का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप चंद्राकर, डॉ. राजीव रतन जैन, डॉ. अखिलेश साहू, डॉ. उमेश देवांगन, डॉ. सान्या तनेजा और श्री पी. सोनी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004