Headlines

BREAKING- विमान क्रैश, अब तक 11 लोगो के शव बरामद, अब तक सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की कोई जानकारी नहीं

तमिलनाडु में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान हादसे में सूत्रों के अनुसार 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हेलीकाप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस विमान में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना को लेकर जानकारी देने संसद पहुंच गए हैं। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं।

प्रशासन ने चार लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई हैं।