Headlines

रेलयात्री कृपया ध्यान दें… अब इन ट्रेनों को किया गया रद्द

बिलासपुर- बिलासपुर से होकर चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस को रेलवे ने 5 से 12 दिसंबर तक कैंसिल कर दिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के बरांझ रेलवे स्टेशन पर 30 से 11 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसके कारण इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

6 से 12 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 से 11 दिसंबर बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6 दिन संबलपुर और रेंगाली के बीच रद्द रहेगी टिटलागढ़ पैसेंजर

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सरला-संबलपुर सेक्शन में ब्लॉक लेकर आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। यह काम मंगलवार से शुरू हो गया है और 5 दिसंबर तक चलेगा।

इसके चलते मंगलवार और 29 नवंबर, 01, 02, 04 और 05 दिसंबर तक टिटलागढ़ से चलने वाली 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल संबलपुर में समाप्त होगी। संबलपुर से ही 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल बनकर टिटलागढ़ के लिए रवाना होगी। इसी तरह मंगलवार के अलावा 29 नवंबर और 01, 02, 04 व 05 दिसंबर को 08263/08264 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर संबलपुर और रेंगाली के बीच रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004