रायपुर– प्रदेश में फिर से एक बार छापेमारी की बड़ी खबर सामने आई है| माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की हैं। विभाग ने बिलासपुर के गतोरी स्थित सत्या पावर कंपनी में छापा मारा हैं। बताया जा रहा हैं यह छापामार कार्रवाई रायपुर,बिलासपुर व कोरबा में एक साथ की गई हैं। इस छापामार कार्रवाई में माइनिंग टीम के साथ साथ GST व राजस्व टीम भी शामिल हैं।

