वायरल सॉन्ग कच्चा बादाम के सिंगर भुबन बादायकर पहुंचे इस बड़े शो में

नेशनलडेस्क/योगेश यादव- भुबन बादायकर का गाना ‘कच्चा बादाम’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा हैं और लाखो में रील्स बन रही हैं। ईटाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली के शो ‘दादागिरी अनलिमिटेड सीजन 9’ में जल्द ही भुबन बादायकर नजर आने वाले है और कथित तौर पर उन्होंने इसकी शूटिंग भी कर ली है।

सोशल मीडियो में इतनी ताकत है कि वह रातो रात किसी को भी स्टार बना सकता है। रानू मंडल और छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो “बचपन का प्यार” कुछ ऐसे ही उदाहरण है। इनके बाद अब एक और शख्स है जो आजकल इंटरनेट पर छाया हुआ है। हम बात कर रहे है ‘कच्चा बादाम’ गाने से लोकप्रिय होने वाले भुबन बादायकर की। भुबन बादायकर अब इतने फेमस हो चुके है कि भारत के धुरंधर खिलाड़ी सौरव गांगुली ने भी इन्हें अपने शो में अमंत्रित किया है।