Headlines

बड़ा हादसा- 7 मजदूरों की मौत..

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां के येरवडा इलाके में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरामे ने बताया कि हादसा येरवडा के शास्त्री वाडिया बंगले के पास हुआ। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था। तभी पार्किंग में अचानक लोहे का भारी भरकम स्लैब गिर गया।

हादसा उस वक्त हुआ जब लोहे के स्लैब को डालने का काम चल रहा था। इसके लिए 16 एमएम के लोहे के वजनदार सरिए से जाली बनाई गई थी। जाली के सहारे खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे की विशालकाय जाली मजदूरों पर धड़ाम से गिर पड़ी। जाली के नीचे दबे कई मजदूरों के शरीर में लोहे का सरिया घुस गया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004