Headlines

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का छत्तीसगढ़ प्रवास…

रायपुर- नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया अपने एक दिवसवीय प्रवास पर शनिवार 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11:20 को पहुंचेंगे, दोपहर 12:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि होटल बेबीलान इन जेल रोड में दोपहर 2:15 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया शाम 5:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004