AIIMS को मिलेगा नया डायरेक्टर…

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को नया डायरेक्टर मिलने वाला है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए 32 लोगों ने आवेदन दिए हैं, जिनमें आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि एम्स के वर्तमान निदेशक रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को रिटायर हो रहे हैं।

एम्स के 12 डॉक्टरों ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है। इनमें आर्थोपेडिक्स के प्रमुख और ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख राजेश मल्होत्रा, तंत्रिका विज्ञान केंद्र के प्रमुख एमवी पद्मा श्रीवास्तव, एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रमुख निखिल टंडन, सर्जरी के प्रमुख सुनील चुंबर, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के प्रोफेसर ए के बिशोई और फोरेंसिक प्रमुख सुधीर गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं।