कोंडागांव 15/12/2021- बीजापुर से एक दर्दनाक खबर आ रही है । जहां दो महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक़्त स्कॉर्पियो गाड़ी में करीब 10 महिलाएं सवार थी । आपको बता दें कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रायपुर में 10 दिसम्बर से प्रदर्शन चल रहा है । तो वहीं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं वापस आ रही थी। हादसा देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है । स्थानीय लोगों से घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी , जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा ।

