Headlines

राजधानी के रवि भवन स्थित मोबाइल मार्केट में छापेमारी

रायपुर पुलिस ने गुरूवार को रवि भवन, मोबाइल मार्केट में छापा मारा। करीब 1 लाख 70 हजार 390 का नकली सामान बरामद किया गया है। इस मामले में तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान से एक एजेंसी में गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रायपुर के कुछ कारोबारी एप्पल ब्रांड के नकली सामान बेच रहे हैं। यहां पर कई दुकानों की सर्चिंग की गई। इस दौरान तीन दुकानों से एप्पल ब्रांड के डुप्लीकेट मोबाइल एसेसिरीज बरामद किए गए हैं, इनमें नकली यूएसबी, चार्जर, मोबाइल कवर जैसी चीजें शामिल हैं।

रवि भवन के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने राजस्थान की एजेंसी के संदीप तंवर की शिकायत पर कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जिनमें पावर होलसेल मोबाइल एक्सप्रेस नाम की दुकान में विनय कृष्णानी के पास से 350 नकली बैक कवर, इयरपॉड्स, लाइटिंग कंटेनर बरामद किए गए।

रितेश कुमार अंदानी ने के पास से 295 नकली मोबाइल बैक कवर मिले।

नितेश खत्री नाम के कारोबारी के पास से एप्पल के नकली यूएसबी केबल एडेप्टर 107 नकली यूएसबी केबल एडॉप्टर बरामद किए गए।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004