बलौदाबाजार एसपी आई. के. एलेसेला का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, या ऑडियो 4 महीने पहले का है इस वायरल ऑडियो में एसपी के द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल को भद्दी-भद्दी गालियां और दुर्व्यवहार सुनने को मिल रहा है। इतना ही नहीं इस ऑडियो में एसपी ने आईजी और मुख्यमंत्री पर बेहद ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया।
यह पूरा मामला जिले के कांस्टेबल ब्रह्मानंद देवांगन को लेकर है। कांस्टेबल ब्रह्मानंद देवांगन को पुलिस क्वार्टर आवंटित किया गया था , लेकिन ब्रह्मानंद देवांगन ने पहले से ही पुलिस के बने एक क्वार्टर पर कब्जा कर रखा था , जिसकी जानकारी उसने छुपायी थी , लिहाजा पुराने क्वार्टर को खाली कर उसे नये आवंटित आवास में रहने का निर्देश एसपी में आईके ऐलेसला ने जारी किया था । लेकिन कांस्टेबल अपने पूर्व के पुलिस क्वार्टर को छोड़ना नहीं चाहता था । लिहाजा वो एसपी के पास पहुंचा था । एसपी से जब कांस्टेबल ने इस संदर्भ में बात की तो IPS एलेसेला बिफर पड़े ।

