Headlines

CG PSC के नतीजे आने बाद, छात्रा ने लगाई फांसी

प्रदेश में CGPSC के नतीजे आने के बाद, अंबिकापुर की छात्रा ने बिलासपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव किराए के मकान में चादर से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम PSC प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि वह पास हुई थी या नहीं। मौत से एक दिन पहले छात्रा ने अपने परिजन से बात की थी, तब वह बिल्कुल सामान्य थी। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के नमनाकला में रहने वाली प्रियंका गुप्ता (28) पुत्री पारस नाथ गुप्ता बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह जूना बिलासपुर में मनोहर गुप्ता के यहां किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई आहट नहीं आई। कुछ देर बाद उसने फिर आवाज दी और खिड़की से देखा तो पंखे से उसका शव लटक रहा था। जानकारी मकान मालिक मनोहर गुप्ता के साथ ही पुलिस को दी गई।

कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
TI प्रदीप आर्या ने बताया कि बुधवार सुबह परिजन की मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस को शक था कि युवती सुसाइड नोट छोड़ा होगा। ऐसे में पुलिस ने युवती के मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर युवती के मौत के कारणों का राज खुल सकता है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रियंका गुप्ता चार माह पहले ही शहर आई थी। इस दौरान PSC की तैयारी कर रही थी।

परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रियंका घर की इकलौती बेटी थी। उसका एक भाई है। वह रोज अपने परिवार से बात करती थी। सोमवार को भी उसने घर बात की थी, तब वह बिल्कुल सामान्य थी, लेकिन मंगलवार को उसका मोबाइल बंद मिला। इस दौरान परिजन को लगा कि वह मोबाइल बंद कर पढ़ रही होगी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उसने आत्महत्या कर ली है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004