तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का काफी समय से बज बना हुआ था। अब फिल्म रिलीज हो गई है और यह कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म के कलेक्शन ने ‘सूर्यवंशी’ और ‘स्पाइडर-मैन’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘स्पाइडर-मैन’ ने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 41.50 करोड़ और सूर्यवंशी ने 31.40 करोड़ का कलेक्शन किया था।
100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन
‘पुष्पा’ की दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है। इस वक्त सिनेमाघरों में हॉलीवुड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ भी लगी हुई है। हालांकि इससे ‘पुष्पा’ की कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की ग्रास कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पुष्पा’ ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
#Pushpa has crossed ₹ 100 Crs Gross at the WW Box office in 2 days..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) December 19, 2021

