Headlines

अब बिना इंटरनेट के भी भेज पाएंगे पैसा, (RBI) ने UPI Lite X सर्विस किया लांच

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में यूपीआई पेमेंट को और आसान बनाने के लिए UPI Lite X सर्विस लॉन्च की है। यह सर्विस यूजर्स को पूरी तरह से ऑफलाइन रहते हुए भी पैसे भेजने और रिसीव करने की सुविधा देगा। यह सर्विस इस सप्ताह की शुरुआत में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 के दौरान लॉन्च की गई थी। यानी यूजर्स अब बिना कनेक्टिविटी वाले स्थानों जैसे भूमिगत स्टेशन, दूर के इलाकों आदि में भी लेनदेन पूरा कर सकते हैं। इस सर्विस के जरिए आप पूरी तरह ऑफलाइन रहने के बाद भी लेनदेन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आरबीआई गवर्नर ने UPI LITE की सफलता के बाद ही ऑफलाइन पेमेंट के लिए UPI LITE X लॉन्च किया। इस सुविधा के जरिए यूजर्स अब पूरी तरह से ऑफलाइन रहते हुए भी पैसे भेज और रिसीव कर सकते हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि, UPI LITE X का यूज करने के लिए यूजर्स के फोन में नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) का सपोर्ट होना चाहिए। यह सर्विस उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी अच्छी नहीं है।

बता दें कि UPI LITE एक शॉर्ट पेमेंट साल्यूशन है। इसके जरिए यूजर्स 500 रुपये से कम की राशि का लेनदेन कर सकते हैं। इस लेनदेन को पूरा करने के लिए NPCI कॉमन लाइब्रेरी (CL) एप्लिकेशन का उपयोग किया जाता है। यह एक ‘ऑन-डिवाइस वॉलेट’ सुविधा है जो यूजर्स को UPI पिन का उपयोग किए बिना रियल टाइम में लेनदेन करने की अनुमति देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004