Headlines

आज का राशिफल- कैसा रहेगा आपका रविवार, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि को थोड़ा सा इस समय आनंद में ध्यान रखना है। मानसिक चंचलता पर थोड़ा नियंत्रण रखना है। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का साथ अच्छा है। एक शुभ समय में चल रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। भावुक न हो। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार आपका अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत है लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन का आगमन होगा बट थोड़ा सा निवेश करने से बचें। कुटुंबों से न उलझें अदरवाइज कलह बढ़ सकती है। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नर्म-गर्म, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार अद्भुत रहेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। काली वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004