नीरज चोपड़ा का एक और कीर्तिमान, डायमंड लीग के जेवलिन थ्रो इवेंट जीता

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से भारत का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने इस साल लुसाने में खेले गए डायमंड लीग के जेवलिन थ्रो इवेंट को जीत लिया है। नीरज चोपड़ा 87.66 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। इससे पहले साल 2022 में उन्होंने इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपनी जबरदस्त फॉर्म जारी रखा है और एक महीने इंजरी ब्रेक के बाद दमदार वापसी वापसी करते हुए डायमंड लीग के लॉजेन चरण में टॉप स्थान हासिल किया। इस सीजन यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने इससे पहले इसी साल दोहा मीट में भी पहला स्थान हासिल किया था।

उन्होंने फाउल से शुरुआत की और फिर 83.52 मीटर और 85.04 मीटर थ्रो किया। चौथे राउंड में उनसे एक और फाउल हो गया और अगले राउंड में उन्होंने 87.66 मीटर की विजयी थ्रो फेंकी। उनका छठा और आखिरी थ्रो 84.15 मीटर था। लेकिन नीरज चोपड़ा ने पांचवें थ्रो की बराबरी कोई न कर सका और उन्होंने बड़ी आसानी से ये खिताब जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *