Headlines

Operation JNUTapes Part-2: मिस्ट्री गर्ल से उठा पर्दा, ABVP की कार्यकर्ता निकली

  • जेएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा, कई छात्रों को आई चोट
  • JNU में हिंसा करने वाली नकाबपोश लड़की थी कोमल शर्मा
  • एबीवीपी के कार्यकर्ता ने खुफिया कैमरे में कुबूल की हिंसा

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कैंपस में हिंसा के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ. 5 जनवरी से 11 जनवरी हो आई, लेकिन दिल्ली पुलिस ये नहीं जान पाई कि जेएनयू में हिंसा करने वाले नकाबपोश कौन थे? आखिरकार आजतक ने स्टिंग किया और आजतक के स्टिंग में हिंसा करने वाली हमलावर लड़की की सच्चाई सामने आ गई.

आजतक की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पाया कि पांच जनवरी को जेएनयू में डंडा लेकर हमला करने वाली नकाबपोश लड़की का नाम कोमल शर्मा है. वह दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कार्यकर्ता है. कोमल शर्मा के सीनियर और सोशल मीडिया यूजरों ने भी इसकी पुष्टि की है. इस बात की भी पुष्टि हुई है कि पांच जनवरी को कोमल शर्मा जेएनयू में मौजूद थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004