धवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल (Petrol Price Today) के दाम 53 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है. 11 दिनों में पेट्रोल 6 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6.40 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
पेट्रोल-डीज़ल के नए दाम (Petrol Diesel Price on 17th June 2020)-
53 पैसे पेट्रोल 60 पैसे डीज़ल
दिल्ली
पेट्रोल के दाम 77.28 रुपए प्रति लीटर
डीज़ल के दाम 75.79 रुपए प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल के दाम 84.15 रुपए प्रति लीटर
डीज़ल के दाम 74.32 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल के दाम 79.08 रुपए प्रति लीटर
डीज़ल के दाम 71.38 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल के दाम 80.86 रुपए प्रति लीटर
डीज़ल के दाम 73.69 रुपए प्रति लीटर
पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में तेजी कब थमेगी?- एनर्जी एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान देश भर में पेट्रोल और डीज़ल की मांग कम हो गई है.
ये भी पढ़ें-रायपुर : राज्य में आज 93 हजार 625 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट
इस वजह से सरकार की आमदनी में तेज गिरावट आई. इसीलिए सरकार ने टैक्स बढ़ाकर अपनी आमदनी बढ़ाई है. क्योंकि मौजूदा समय में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स से सरकार की आमदनी बहुत कम हो गई है.
तेल के दाम बढ़ाना अभी सरकार के लिए दोधारी तलवार जैसा है क्योंकि उसके लिए ये तय करना मुश्किल है कि वो रेवन्यू इकट्ठा करने के रास्ते ढूंढे या महंगाई पर लगाम लगाए.
ये भी पढ़ें-रायपुर : करेंट से हाथी की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई
अपने शहर में कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव?-पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). वास्तव में अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करने के तीन तरीके हैं: आप आयल मार्केटिंग कंपनियों के पंप लोकेटर की मदद से भाव पता कर सकते हैं. फ्यूल@आईओसी एप डाउनलोड करें. 92249 92249 पर एक एसएमएस भेजकर भाव पता करें.

