Headlines

अगले साल बंद हो सकता है गैलेक्सी नोट को प्रोडक्शन, 2011 में इसी की बदौलत दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी सैमसंग

  • 2021 के लिए नोट को लेकर कंपनी के पास कोई योजना नहीं-सोर्स
  • गैलेक्सी नोट बड़ी डिस्प्ले और स्टाइलस सपोर्ट के लिए पॉपुलर है

सैमसंग अगले साल अपने प्रीमियम गैलेक्सी नोट फोन को बंद कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोनावायरस महामारी के कारण हाई-एंड स्मार्टफोन की मांग में तेज गिरावट के कारण कंपनी यह फैसला ले रही है।

गैलेक्सी नोट, जो बड़ी स्क्रीन के लिए पॉपुलर है और एक स्टाइलस के साथ आता है, यह सैमसंग की दो प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में से एक है, दूसरा अधिक कॉम्पैक्ट गैलेक्सी S है, जो अपनी अत्याधुनिक डिजाइन से उपभोक्ताओं को आकर्षित करता है।

2021 के लिए नोट को लेकर कंपनी के पास कोई योजना नहीं-सोर्स

  • वर्तमान में, कंपनी के पास 2021 के लिए गैलेक्सी नोट के नए वैरिएंट को डेवलप करने की योजना नहीं है। सोर्सेस की माने तो- ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि, कंपनी ने इस बारे में अपनी किसी योजना सार्वजनिक नहीं की है।
  • एक सोर्स का कहना है कि- इसके बजाए, गैलेक्सी S सीरीज के टॉप मॉडल, S21 में एक स्टाइलस होगा और सैमसंग के फोल्डेबल फोन का अगला वर्जन भी स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएगा, जिसे अलग से बेचा जाएगा।

सैमसंग ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है

  • रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट के एक एनालिस्ट टॉम कांग ने कहा कि सैमसंग की नोट सीरीज की बिक्री इस साल 80 फीसदी गिरकर 6 मिलियन रह जाने की उम्मीद है, जबकि S-सीरीज की बिक्री 5 मिलियन गिरकर 30 मिलियन से नीचे आने का अनुमान है।
  • उन्होंने कहा कि- “इस साल प्रीमियम की डिमांड कम हो गई है और बहुत से लोग नए प्रोडक्ट्स की तलाश नहीं कर रहे हैं।”
  • गैलेक्सी नोट 20 को अमेरिका में इस साल $ 999 (लगभग 73,400 रुपए) कीमत के साथ गैलेक्सी S20 के साथ लॉन्च किया गया था जबकि आईफोन 12 की कीमत $799 (लगभग 58,700 रुपये) से शुरू होती है।

गैलेक्सी नोट के बदौलत सबसे बड़ी कंपनी बनी थी सैमसंग
सैमसंग ने पहली बार 2011 में नोट लॉन्च किया था, जो बड़े स्क्रीन मॉडल के तौर पर बाजार में पॉपुलर हुआ और इसने एपल को पछाड़ कर सैमसंग को उस साल पहली बार दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता बनने में मदद की थी


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004